पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News Leakage In The Pipe Under The Transformer Water Flowing Throughout The Day May Be An Accident

ट्रांसफाॅर्मर के नीचे पाइप में लीकेज से दिन भर बहता रहा पानी, हो सकता है हादसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाखड़ांवाली| गांव के मुख्य मार्ग गांव से बस स्टैंड को जाने वाले मार्ग पर ट्रांसफाॅर्मर के नीचे पेयजल पाइप लाइन लीकेज सेे दिनभर पानी व्यर्थ बहता रहा। इससे हनुमानप्रसाद सोनी की दुकान से लेकर विवेकानंद काॅलेज तक मुख्य मार्ग पानी से भर गया, मगर विभाग के कर्मचारी लापरवाह बने रहे। मुख्य मार्ग पर पानी भरने से लोग परेशान हुए। यह मौत को भी दावत दे रहा है। यहां लगे ट्रांसफाॅर्मर के तार लटक रहे हैं। काेई गलती हाेने से जान जा सकती है। यह ट्रांसफाॅर्मर हटाने के लिए दो वर्ष पूर्व साइड में पोल लगा दिए गए, लेकिन इसे शिफ्ट नहीं किया गया। दूसरी तरफ पेट्राेल पंप के पास मुख्य सड़क पर पिछले एक साल से पानी व्यर्थ बहा रहा है, जिससे सूरतगढ़ मार्ग 100 फुट तक टूट गया। विवेकानंद स्कूल से शिव मंदिर तक, व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से गर्ल्स स्कूल तक लीकेज से कीचड़ पसरा पड़ा है।
खबरें और भी हैं...