पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Lottery For Allocation Of Liquor Shops Today 3925 Applications Submitted

शराब दुकानों के आवंटन के लिए लॉटरी आज, 3925 आवेदन जमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब दुकानों के आबंटन के लिए मिले आवेदनों की लॉटरी बुधवार को सुबह 11 बजे जंक्शन स्थित व्यापार संघ धर्मशाला में निकाली जाएगी। जिले में 275 समूह में 334 दुकानें देशी-कंपोजिट व अंग्रेजी शराब की 26 दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। डीईओ संजीव पटावरी ने बताया कि शराब दुकानों के लिए 3925 आवेदन जमा हुए हैं। सबसे पहले भादरा और सबसे अंत में हनुमानगढ़ सर्किल की दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी की ओर से लॉटरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदकों को प्राप्ति रसीद के आधार पर ही लॉटरी स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। पल्लू की शराब दुकान पर सबसे अधिक आवेदन जमा हुए हैं।

खबरें और भी हैं...