पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Memorandum Submitted Demanding To Save The Population Area Of Gram Panchayat Matoriwali Dhani

ग्राम पंचायत मटोरियांवाली ढाणी के आबादी क्षेत्र को बचाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत मटोरियांवाली ढाणी के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्टर को ग्राम पंचायत मटोरियांवाली ढाणी की आबादी उजाड़ने से बचाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि चक 5 एमडब्ल्यू व 15 एनडीआर के कुल 150 बीघा आबादी मटोरियांवाली ढाणी की है, जो लगभग 70 साल से आबाद है। इसमें 50 बीघा सहबन से राजस्व रिकॉर्ड में वन विभाग की नर्सरी के नाम से दर्ज है जबकि न तो वहां कभी वन विभाग का कब्जा रहा न ही कभी कोई नर्सरी रही है। पुराना रिकॉर्ड देखने पर पता चला है कि गांव की सारी 150 बीघा भूमि ही सहवन से राजस्व रिकॉर्ड में नर्सरी दर्ज हो गई थी जो कालांतर में 100 बीघा भूमि रिकॉर्ड शुद्ध कराके आबादी के नाम से दर्ज की जानी थी। जो दूसरी चक की भूमि होने के कारण रह गई थी।

अब वन विभाग उक्त 50 बीघा भूमि में बसे हुए 240 घरों को नोटिस देकर धमकी दे रहा है। इस मौके पर रामेश्वर वर्मा, मोहन लोहरा, बलदेव सिंह, मेहरूराम बाजीगर, बलदेव सिंह, वेद मक्कासर, संदीप सहारण आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...