पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News Middle Aged Missing Family Said For 20 Months Police Is Not Hearing

20 माह से अधेड़ लापता परिजन बोले-पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

20 माह से लापता 45 वर्षीय व्यक्ति का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। जानकारी अनुसार गांव माणकथेड़ी निवासी कृष्णलाल कारगवाल वर्मा का एक मात्र बेटा सीताराम 3 जून 2018 को बिना बताए घर से निकल गया। माता संतरो ने 3 जुलाई 2018 को पीलीबंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई मगर पुलिस 20 माह में भी सीताराम का पता नहीं लगा पाई। माता-पिता ने इसके लिए पीलीबंगा पुलिस थाना और जाखड़ांवाली चौकी के चक्कर काटे लेकिन कोई उम्मीद नहीं दिखी। वहीं 12 मार्च को कृष्णलाल ने श्रीगंगानगर अस्पताल में दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीताराम की बहन पूनम ने कहा कि अगर पुलिस सही ढंग से जांच करती तो पता लग सकता था मगर सुनवाई नहीं की जा रही। इस संबंध में चौकी इंचार्ज मातू सिंह सिंह ने कहा कि मामले में तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...