- Hindi News
- National
- Bhadra News Rajasthan News Mobile Found In Unclaimed Condition In Bhadra
भादरा में लावारिस हालत में मिला मोबाइल
भादरा| स्थानीय ब्लॉक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत जयपाल पुत्र दीवानचंद अरोड़ा निवासी वार्ड नं. 13 भादरा को मोबाइल राजगढ़ बाइपास के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला है। जयपाल ने बताया कि वह 10 मार्च को सुबह मॉर्निंग वॉक पर गये थे, लौटते समय राजगढ़ बाइपास रोड पर रेवाड़ीवालों की सरियों की दुकान के सामने एक मोबाइल पड़ा मिला है। उन्होंने आस-पास काफी पूछताछ की लेकिन किसी ने मोबाइल के बारे में जानकारी नहीं दी। अत: सोचा कि दैनिक भास्कर के माध्यम से ही इस फोन के मालिक तक पहुंचा जा सकता है।