पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News Mukh Murali Bajai Re Kanha Nand Ji Phag Festival In Pilibanga

मुख मुरली बजाई रे कान्हा नंद जी...पीलीबंगा में फाग महोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीलीबंगा फागोत्सव समिति की अाेर से वार्ड 9 में स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर के समक्ष फाग महोत्सव जारी है। शनिवार रात्रि को समिति सदस्य मालचंद सारस्वत, हुकमाराम सैनी, अंजनी भारद्वाज, भंवरलाल गुरावा, दशरथ सींवर, भंवर सारस्वा, नरेश सैनी, महावीर टाक, गोविंद सैनी, लक्ष्मण जाखड़, लक्ष्मीनारायण, संतोष वर्मा, अंजनी खंडेलवाल आदि ने मंजीरों, खड़ताल, ढ़ोलक, बांसुरी व चंग की थाप पर विभिन्न प्रकार के स्वांग रचकर धमालों पर नृत्य किया। शनिवार रात्रि को हुए कार्यक्रम के अतिथि पालिका उपाध्यक्ष अनिल सोनी व स्वर्णकार सभा (ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेंद्र जांगलवा का समिति सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रवक्ता अंजनी भारद्वाज के अनुसार समिति द्वारा होलिका दहन सोमवार रात्रि को 8.15 बजे वार्ड 11 में स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 1.30 बजे मंदिर प्रांगण में ही होलिका की स्थापना की जाएगी। वहीं शनिवार रात्रि को पीलीबंगा सांग समिति द्वारा भी फागोत्सव की शुरूआत की गई। पुरानी धानमंडी में आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों ने समिति के मूलचंद बांठिया, सुभाष गोदारा, शांतिलाल दफ्तरी, मदनलाल बंसल, गुलाब बंसल, जगदीशप्रसाद लखोटिया, राकेश लीला आदि का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मनोकामना सिद्ध बालाजी धाम में 108 सुंदरकांड पाठ से मनाया फागोत्सव

पीलीबंगा| श्री कल्याण कमल सेवा समिति की ओर से रविवार को मनोकामना सिद्ध श्री सालासर बालाजी धाम में सामूहिक 108 श्री सुंदरकांड पाठों का भव्य आयोजन करते हुए फोगोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेल उत्सव का खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में कुमार नीरज व बाल गायक देव चुघ ने भजनों की गंगा में श्रद्धालुओं को डुबकियां लगवाईं। समिति प्रवक्ता रमन जैन ने श्रद्धालुओं को होली उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए होली पर्व को आपसी प्रेम व सौहार्दपूर्वक ढंग से मिल जुलकर मनाने पर जोर दिया। यह त्योहार हिरण्यकश्यप की बहन होलिका की स्मृति में मनाया जाता है। इस मौके बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उधर, जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति के तत्वाधान में रविवार को कस्बे के वार्ड 23 में स्थित कुम्हार धर्मशाला में सर्वकुम्हार समाज की एक बैठक मनफूल लुहानीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धर्मशाला व श्री यादे माता मंदिर के रखरखाव के मुद्दे पर चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 11 मार्च को सायं 3 बजे आयोजित होली स्नेहमिलन कार्यक्रम के दौरान ही कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजाराम एणियां, लालचंद ढुंढाड़ा, कृष्णलाल सिंगाठिया, भालाराम छापोला, धनराज गोयल, चानणराम चांदोरा, रामजीलाल देवरथ, बलराम खटोड़, शंकरलाल कांबिया, एडवोकेट देवीलाल मोरवाल, करणी सिंह, बनवारीलाल सांगर, विजय सिंह माहर, मदनलाल घोड़ेला सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लिखमीसर| क्षेत्र के गांवों में रंगों का पर्व होली सोमवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर जहां दूकानदाराें में खुशी का माहौल है वहीं दूकानों पर पिचकारी, गुलाल तथा वििभन्न प्रकार की मिठाईयां सजाई गई है। वहीं देर शाम को होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा घरों में देशी पकवान बनाए जाऐंगें। मंगलवार को एक-दूसरे के घर जाकर रामा-श्यामा करने के साथ बधाई दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...