पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Naheer Chc 100 Badge To Be Built Troma Center Indare Stadium To Be Built Naheer Sahwa Road Will Also Be Rebuilt

नाेहर सीएचसी100 बैड का हाेगा, ट्रोमा सेंटर, इंडाेर स्टेडियम बनेगा, नाेहर-साहवा सड़क का भी हाेगा पुनर्निर्माण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में नोहर क्षेत्र के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पर बोलते हुए क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं कीं। विधायक अमित चाचाण इनको लेकर पिछले लम्बे समय से प्रयासरत थे। मुख्यमंत्री ने नोहर राजकीय चिकित्सालय को क्रमोन्नत करने की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए नोहर राजकीय चिकित्सालय को 50 बैड से 100 बैड में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने नोहर में ट्राॅमा सेंटर भी खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नोहर के बालकृष्ण बिहाणी स्टेडियम में इंडाेर स्टेडियम बनाने, नोहर-साहवा सड़क के निर्माण की भी घोषणा की।

इंडोर स्टेडियम बनने से क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, सीएचसी क्रमोन्नत होने से मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय

मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लिए विभिन्न घोषणाएं करने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने यहां विधायक अमित चाचाण के निवास पर मिठाई बांटकर, पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। विधायक अमित चाचाण वर्षों से चली आ रही इन समस्याओं पर कई बार विधानसभा में अपनी बात रख चुके हैं। वर्षों पुरानी मांगों के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक अमित चाचाण का आभार जताते हुए कहा कि विधायक अमित चाचाण के अथक प्रयासों के कारण ही दशकों से चली रही मांगों का समाधान हो पाया है। विधायक ने भी इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। खेल प्रेमियों ने बिहाणी स्टेडियम में इंडाेर स्टेडियम निर्माण की घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे खेलों व खिलाड़ियाें को बढ़ावा मिलेगा। नोहर क्षेत्र के लिए विभिन्न घोषणाएं होने पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, मिशन सौ बैड के संयोजक केएल मित्रुका, कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सुरेश तिवाड़ी, हनुमान प्रसाद व्यास, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. जसवंत मीणा, डॉ. चंद्र सुथार, पार्षद हनुमान गोठड़ीवाल, मरुधरा मुस्लिम प्रगतिशील समिति के प्रदेशाध्यक्ष नियामत अली, कमल कौशिक आदि ने विधायक अमित चाचाण के निवास पर जाकर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण को गुलदस्ता भेंट किया और मुंह मीठा कराया। अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि दशकों से चली आ रही मांगों पर विधायक अमित चाचाण के निरंतर प्रयासों से घोषणा हो पाई है। राजकीय चिकित्सालय के सौ बैड में क्रमोन्नत होने पर चिकित्सा सुविधा में इजाफा होगा।


भादरा को राजकीय आईटीआई महाविद्यालय की मिली सौगात

भादरा| गत 13 फरवरी को एसएफआई तहसील कमेटी भादरा द्वारा उपखण्ड मुख्यालय पर बजट सत्र में भादरा में विभिन्न राजकीय महाविद्यालय खुलवाने के लिए छात्र संसद का आयोजन किया गया था। भादरा क्षेत्र की विद्यार्थियों की मांग को विधायक बलवान पूनियां ने विधानसभा में उठाया और इसी के परिणाम स्वरूप राज्य सरकार ने भादरा में राजकीय आईटीआई महाविद्यालय की सौगात दी है। भादरा में आईटीआई कॉलेज की घोषणा करने पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने मीडिया, पत्रकाराें, विधायक बलवान पूनियां व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की है। इतना ही नहीं एसएफआई तहसील कमेटी भादरा में राजकीय कन्या महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय व हनुमानगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर संघर्ष तेज करेगी।

खबरें और भी हैं...