पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Nap Will Build A Park Near The Overbridge In The Town At A Cost Of Rs 3 Crore

टाउन में ओवरब्रिज के पास 3 करोड़ रुपए की लागत से नप बनाएगी पार्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हनुमानगढ़|नगरपरिषद की ओर से टाउन में ओवरब्रिज के पास 18 बीघा भूमि में पार्क बनाया जाएगा। इसका निर्माण हुडको लोन स्कीम में किया जाएगा जिस पर करीब तीन करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसको लेकर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है जिसमें पहले चरण में चारदीवारी और भूमि की लेवलिंग कार्य के लिए 48 लाख रुपए का टेंडर लगाया गया है। आयुक्त शैलेंद्र गोदारा ने बताया कि संबंधित भूमि को लेकर दो साल पहले परिषद के हक में फैसला हो चुका है। ऐसे में संबंधित भूमि के सौंदर्य करण के साथ ही सैंट्रल पार्क बनाया जाएगा ताकि अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। पार्क बनने पर यह टाउन का सबसे बड़ा पार्क होगा।
खबरें और भी हैं...