पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नील गाय का शिकार, ग्रामीणों में आक्रोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव चक प्रतापनगर में बीती रात को अज्ञात लोगों ने नील गाय का शिकार किया व चमड़ी मौके पर फेंक कर फरार हो गए। नील गाय के शिकार पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीण अमोलक खोसा ने बताया कि चक 7 एमजेडी रोही में किसान गुरपाल सिंह के खेत में बीती रात को अज्ञात शिकारियों ने नील गाय का शिकार किया। सुबह जब किसान खेत में गए तो मौके पर किसानों ने देखा तो गेहूं के खेत में नील गाय की चमड़ी पड़ी थी व चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। मिली जानकारी अनुसार अज्ञात लाेग बाइक पर आए है जिनकी संख्या दो तीन हो सकती है। इस पर किसान एकत्रित हो गए। किसान अमरजीत सिंह, जग्गा सिंह पंच व डॉ. जसविन्द्र सिंह ने बताया कि इससे पहले भी कई बार नील गाय के शिकार हो चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस को अवगत करवाकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...