- Hindi News
- National
- Nohar News Rajasthan News No Drainage Of Rain Water In The Streets Movement Disrupted
गलियों में बरसाती पानी की निकासी नहीं, आवागमन बाधित
चक 9-केएनएन में बरसाती पानी से सड़क हो रही क्षतिग्रस्त, ग्रामीण हो रहे परेशान
चारणवासी| गांव से चक नौ केएनएन संपर्क सड़क पर बने हेड वाटरवर्क्स के आगे मोड पर कई दिनों तक जमा बरसाती पानी से चार दीवारी व सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीण कालूराम सोलड़ा, हंसराज कुहाड़, सुल्तान बाजीगर, जीतराम सीला ने बताया कि मोड पर सड़क नीची होने के कारण बरसात के दौरान पानी इकट्ठा हो जाता है। ग्रामीणों ने कृषि उपज मंडी समिति नोहर से बरसाती पानी को मोड से खेतों में प्रवाहित करने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
हनुमानगढ़| गांव नाथावाली थेड़ी में गत दिनों हुई बारिश के बाद गलियों में कीचड़ पसरा हुआ है। बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से गांव की हर गली में कीचड़ जमा है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की गलियों का लेवल सही नहीं होने से मामूली बरसात से पानी ठहर जाता है। इससे राहगीरों और वाहनचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से गांव की गलियों का लेवल सही करने की मांग की है।
टोपरियां| भगवान गांव मेें काफी दिनों से मुख्य गली मेें कीचड़ पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गली से दिनभर लोगों का आवागमन हाेता है। राेजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इन राहगीराें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरपंच को इस बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।