पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Nohar Preparations Begin With Flag Hoisting Of Chetichand Fair In Sindhi Temple

नोहर : सिंधी मंदिर में चेटीचंड मेले की ध्वजारोहण के साथ तैयारी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंधी मंदिर में दो दिवसीय चेटीचंड मेले की तैयारियां ध्वजारोहण के साथ शुरू हो गई। भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव 25 व 26 मार्च को सिंधी मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पूज्स सिंधी पंचायत के सचिव राजकुमार ज्ञानाणी ने बताया कि 25 मार्च को सिंधी समाज के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे तथा विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा। दोनों दिन विशाल लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। मेले की तैयारी के संबंध में विशेष कमेटियों का भी गठन किया गया तथा मेले से संबंधित एक स्टीकर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर बाबा वीरूमल वाधवानी, बूलचंद भागवाणी, पंचायत अध्यक्ष गोपीकिशन भागवाणी, उपाध्यक्ष राजकुमार बचवानी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष खूबचंद गुरनानी, सचिव मुकेश कुमार पेसवानी, ओमप्रकाश बबुलानी, सेवाराम मोटवानी, पितांबर दासवानी, कन्हैयालाल चेलवानी, गोरधन आलवानी, दुलीचंद गिदवानी, नत्थूमल वाधवानी, बाबूलाल मोटवानी, दिलीप मूलचंदानी, वाधूमल भगतानी, राजकुमार मोटवानी, खानचंद सेवकानी, नानकराम पेशवानी, देवीलाल मूलचंदानी, रामचंद्र रमानी, दिलीप ज्ञानाणी, वेदप्रकाश गुरनानी, बुगूमल रूपवानी, केवलराम गुरनानी, प्रकाश ठकरानी, मनोज वाधवानी, वासुदेव बचवानी, चेतन पारवानी, ओमप्रकाश मोटवानी, परशराम मंघनानी, बाबूलाल रूपवानी, हिसमतराय गुरनानी, धर्मदास वाधवानी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सिंधी काछी समाज धर्मशाला के साथ बनाएंगे माता आशापुरा का मंदिर

हनुमानगढ़| सिंधी काछी समाज का होली स्नेह मिलन समारोह जंक्शन में बाइपास रोड पर धर्मशाला के लिए आवंटित भूमि पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष जीवतराम कटारिया,उपाध्यक्ष रामचंद्र रतड़ा, कोषाध्यक्ष चेलाराम सुमरानी, सचिव ओंकारदास भदरा,पार्षद सुनील अमलानी,पूर्व पार्षद मनोहरलाल आदि ने संयुक्त रूप से मां आशापुरा की पूजा-अर्चना कर किया गया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समिति अध्यक्ष जीवतराम कटारिया ने बताया कि धर्मशाला के लिए सभी के सांझा प्रयासों से नगरपरिषद से भूमि तो आवंटित करवा ली गई है और अब जल्द ही दानदाताओं के सहयोग से धर्मशाला निर्माण शुरू करवाया जाएगा। संरक्षक मनोहर लाल अमलानी ने धर्मशाला के साथ मां आशापुरा का भव्य मंदिर का निर्माण करवाया कराने के लिए सहयोग का आह्वान किया। इस पर सभी ने सहयोग की बात कही। कार्यक्रम में बबलू भदरा, खुशीराम, हरीश कुमार,चेतनदास, लालचंद, आलमचंद,रूपचंद, किशन गावस्कर,परसराम आदि मौजूद थे।

रावतसर| विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रखंड की ओर से 3 अप्रैल को रावतसर में विराट रामोत्सव धर्मयात्रा के आयोजन को लेकर ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक हुई। विहिप जिला मंत्री व प्रांत सह संयोजक आशीष पारीक ने कहा कि पूरे जिले में श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य पर रामोत्सव धर्म यात्रा का आयोजन किया जाना है। बैठक में विहिप प्रखंड मंत्री घनश्याम कड़वासरा ने कहा कि रावतसर में 3 अप्रैल को यात्रा का आयोजन रामलीला मैदान में शुरू होगा। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए प्रचार-प्रसार की बात कही। बैठक में बजरंग दल श्रीगंगानगर विभाग संयोजक कृष्ण गेदर, विहिप प्रखंड अध्यक्ष रंगलाल बिश्नोई, प्रखंड संयोजक कुलदीप शेखावत, जगदीश शास्त्री, ओम पाइवल, सुरेंद्र सिडाना, शिव कुमार, सोनू सोनी, बजरंग सिहाग, रोशन वर्मा, बलवीर सिंह, पतराम गोदारा, मनोहर सिंह, मनीष सिहाग सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नोहर| क्षेत्र के गांव गोरखाना मेें स्थित मठ मेघनाथ धाम में वार्षिक जागरण 14 मार्च शनिवार रात्रि को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए महंत गोपालनाथ ने बताया कि जागरण में गायक कलाकार कृष्ण नाथ एंड पार्टी, पारीक भजन मंडली गोरखाना द्वारा भजनों का गुणगान किया जाएगा। इस मौके पर बाबा अमरनाथ आश्रम नोहर के महंत पंचम नाथ विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

नोहर

रावतसर

हनुमानगढ़

धर्म समाज
खबरें और भी हैं...