- Hindi News
- National
- Pilibanga News Rajasthan News Nukkad Meetings Will Be Held In 150 Villages Against The Anti People Policies Of The Central And State Government
केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 150 गांवों में होगी नुक्कड़ सभाएं
हनुमानगढ़|माकपा जिला कमेटी हनुमानगढ़ की बैठक शनिवार को बृजलाल भादू की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह यादगार केंद्र जंक्शन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे जिले में 150 गांव में नुक्कड़ सभाएं की जाएगी। साथ ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक जंक्शन पर आमसभा होगी। सभा में महंगाई पर रोक लगाए जाने, बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य रामेश्वर वर्मा, जिला सचिव रघुवीर वर्मा, बहादुर सिंह चौहान, मनीराम मेघवाल, चंद्रकला वर्मा, मलकीत सिंह, सुरेश स्वामी, शिव भगवान बिश्नोई, प्रेम कुमार शर्मा, आत्मा सिंह, शेर सिंह, सर्वजीत कौर, बीएस पेंटर, कमला मेघवाल आदि मौजूद थे।