- Hindi News
- National
- Bhadra News Rajasthan News On The Holi In Netharana Village The Hoodlums Broke The Meters Outside The Houses Lifted The Chairs
नेठराना गांव में होली पर हुड़दंगियों ने मचाया उत्पात घरों के बाहर लगे हुए मीटर तोड़े, उठा ले गए कुर्सियां
नेठराना गांव में होली व फाग पर असामाजिक तत्वों द्वारा बनाई गैंग ने जमकर उत्पात मचाया। इसको लेकर ग्राम पंचायत सरपंच राजेन्द्रकुमार पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी नेठराना ने पुलिस थाना गोगामेड़ी में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि नेठराना के कुछ असामाजिक तत्वों ने कातिया गैंग बना रखी है। जिन्होंने होली व फाग की मध्य रात में गांव में 10-15 मीटर फोड़ दिए। रामानंद शर्मा एडवोकेट के बंद मकान में घुसकर दो कुर्सियां उठाकर ले गए।
कृष्णमान एवं ज्ञान सिंह मेघवाल की दुकान के आगे से दो बैंच (तख्त) उठाकर ले गए। सरकारी क्वार्टरों में अवैध रूप से घुसकर शराब पी। इन क्वार्टरों में पांच-छह शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई हैं। सरकारी क्वार्टरों में मीट आदि बनाकर खाया हुआ है।
सुबह साढ़े सात बजे अर्जुन फोगला ने चार लोगों को सरकारी क्वार्टरों से निकलते हुए देखा, जिसमें केडी मील उर्फ कुलदीप मील, पालाराम बैरड़ का पुत्र व दो अन्य थे। जिनको अर्जुन फोगला व सुभाष चाचान ने सरकारी आवासों में घुसने का कारण पूछा तो केडी ने कहा कि आप रोकने वाले कौन होते हो। कहकर जान से मारने की धमकी देने लगे व मारने के लिए ईंट उठा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।