- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News One Evening Kanhaiya Gets 15 Programs The Responsibility Of Servicemen
एक शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम 15 काे, सेवादारों काे साैंपी जिम्मेदारी
हनुमानगढ़| टाउन स्थित धान मंडी में श्याम भक्ताें के सहयोग से 15 मार्च काे ‘एक शाम कन्हैया के नाम’ भजन संध्या का अायाेजन किया जाएगा। भजन-कीर्तन कार्यक्रम दाेपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक हाेगा। कार्यक्रम की तैयारियां जाेर-शाेर से चल रही है। अायाेजन समिति के सदस्य अरुण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाें के लिए सेवादाराें काे अलग-अलग जिम्मेदारी साैंपी जा चुकी है। भजन संध्या में नरेश नरसी, अमित गोस्वामी, देव चुघ अाैर जयदेव भिडासरा श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। इस माैके पर राधा-कृष्ण की मनमाेहक झांकियां भी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम के प्रचार के लिए रथ भी चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि टाउन के श्याम भक्तों द्वारा पूर्व में भी धानमंडी में विशाल कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। समय-समय पर श्याम मंदिर गुरुसर धाम में भी धार्मिक आयोजन करवाए जाते हैं।