- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Opd39s Online Slips Could Not Be Cut Due To Server Down Hours Continued In Lines Still No Number
सर्वर डाउन होने से नहीं कट पाई ओपीडी की ऑनलाइन पर्चियां, घंटों लाइनों में लगे रहे, फिर भी नहीं आया नंबर
रावतसर| ऑनलाइन प्रक्रिया आमजन के लिए सुविधा कम दुविधा ज्यादा बनती जा रही है। कभी राजस्व रिकॉर्ड में देरी तो कभी चिकित्सालय में लगती मरीजों की कतारें इस बात को बयां करती हैं कि सरकार हर काम को ऑनलाइन तो कर रही परंतु ना तो अच्छा साफ्टवेयर तैयार कर पा रही ना ही नेटवर्क उपलब्ध करवा पा रही है जिसे चलते इन सरकार वेबसाइटों पर थोड़ा सा ही वर्क लोड बढ़ने पर ये हैंग हो जाती है। कुछ दिन पूर्व राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के चलते किसानों को छोटे-छोटे नामांतरण में महीनों इंतजार करना पड़ा तो गुरुवार को सरकारी अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रही थी। सरकार ने मरीजों की ऑनलाइन पर्ची काटने की प्रक्रिया के चलते सर्वर डाउन होने के कारण सैकड़ों मरीजों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। बदलते मौसम के चलते इन दिनों अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से 1300 ओपीडी दर्ज हो रही है पर सर्वर नहीं चलने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में रावतसर अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डॉ. बलवंत सिहाग ने कहा कि सर्वर डाउन होने के चलते ओपीडी पर्ची नहीं कट रही थी, जिससे मरीजों की लाइनें लगी है। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगा कार वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ताकि मरीजों को वापस ना जाना पड़े।