पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Order For Appointment Of Dr Sangeeta Of Nohar In District Hospital Canceled After Four Days

गायनी डॉक्टर लगाने में खींचतान, नोहर की डॉ. संगीता को जिला अस्पताल में लगाने का आदेश चार दिन बाद रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में गायनिक डॉक्टर लगाने को लेकर जनप्रतिनिधियों में धींगामुश्ती की स्थिति बन गई है। चार दिन पहले नोहर सीएचसी से गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. संगीता बरोड़ को हनुमानगढ़ लगाने का आदेश बुधवार को निरस्त कर दिया गया। ऐसे में अब डॉ. संगीता नोहर में ही सेवाएं देंगी। यहां बता दें कि ऐसा डेढ़ माह में दूसरी बार हुआ है जब नोहर सीएचसी से डॉ. संगीता को लगाने और आदेश वापस ले लिया गया। जनप्रतिनिधियों में डॉक्टर को लगाने और हटाने की खींचतान में प्रसूताएं परेशान हो रही हैं। जिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं जिस कारण लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में प्रति सिजेरियन डिलीवरी 30 से 35 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना आठ से 10 सिजेरियन प्रसव होते थे लेकिन अब यह व्यवस्था डॉक्टर के अभाव में ठप होने के कारण लोगों की जेब पर रोजाना दो लाख रुपए का बोझ पड़ रहा है। इस संबंध में विधायक चौ. विनोद कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि नोहर सीएचसी में व्यवस्था नहीं बिगड़े इसलिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आदेश वापिस लेकर डॉ. संगीता को यथावत रखा है। हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में डॉ. ममता बंसल को अनुबंध पर रखे जाने के आवेदन को जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। इसके बाद यहां पर सिजेरियन डिलीवरी हो सकेगी। वहीं नोहर विधायक से संपर्क नहीं हो पाया। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में एक भी गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर नहीं होने से लोग परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...