पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Organized A Legal Awareness Camp Gave Legal Information

विधिक जागरुकता शिविर लगाया, कानूनी जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोहर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार पवन कुमार वर्मा अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति, नरेन्द्र कुमार खत्री एसीजेएम, न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय श्री रावत की ओर से स्थानीय एमडी उच्च माध्यमिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इस मौके पर पवन कुमार वर्मा एडीजे नंबर 2 ने विचार व्यक्त करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों, बालिकाओं को कानूनी सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार तथा महिला सशक्तिकरण के बारे में, बाल विवाह जैसे कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी साथ ही बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा बालश्रम की रोकथाम के लिए नालसा व रालसा के बारे में जानकारी दी। स्कूल प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद सिंवर ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ता ओम प्रकाश सहु, कमलकांत, रोहताश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन राजेन्द्र कुमार ने किया।

पीलीबंगा| न्यायालय परिसर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जांगिड़ की अध्यक्षता में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सिविल न्यायाधीश ने तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा के बारे में बताते हुए इन प्रावधानों का लाभ लेने की बात कही। बार संघ अध्यक्ष गौरीशंकर गाट ने अधिवक्ताओं तथा आमजन को विधिक जागरुकता शिविर में समय-समय पर भाग लेने की बात कही। पीएलवी हरबंसलाल ने निशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, स्थाई लोक अदालत तथा विधिक सेवा केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बार संघ सचिव राधेश्याम वर्मा, कोषाध्यक्ष हीरालाल बिरथलिया, सहायक अभियोजन अधिकारी सत्येंद्र आसेरी, अधिवक्ता नंदराम धारणियां, महेंद्र चतुर्वेदी, दारासिंह हुंदल, श्यामसुंदर मूंड, अशोक चालिया, संदीप कुमार गोदारा, जितेंद्र मंडा, मनोज सोनी, लोकेश गोयल, मनीष चतुर्वेदी, मारूफ खान, राकेश पूनिया, पवन पाहूजा, कुलदीप धारणियां, महावीर अरोड़ा तथा नोटेरी रेशमा सहित अन्य अधिवक्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन नाजिर अरविंद सोनी ने किया।
खबरें और भी हैं...