पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Patwari Removed The Name Of The Farmer From The Girdawari Report Without Any Information

बिना सूचना पटवारी ने गिरदावरी रिपोर्ट से हटाया किसान का नाम, आबयाना जमा करवाने में हाे रही परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि भूमि की सिंचाई गिरदावरी रिपोर्ट (शुद्धकार खसरा) में कब्जा काश्त करने वाले किसान अपने नाम जुड़वाते हैं ताे पटवारी अनेक तरह की अड़चने पैदा करते हैं। इसके लिए संबंधित काश्तकार पटवारियाें के पीछे महीनाें तक दाैड़-भाग करता है तब जाकर उसका नाम शुद्धकार खसरा में जाेड़ा जाता है। जबकि चक 2 एसएसडब्ल्यू के किसान कृष्ण पूनियां पुत्र भागीरथ पूनियां का नाम पटवारी ने बिना किसी प्रार्थना पत्र के शुद्धकार रकबा से हटा दिया। अब पीड़ित काश्तकार जल संसाधन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन काेई सुनवाई नहीं हाे रही। पीड़ित के अनुसार राज्य सरकार का प्रावधान है कि कृषि भूमि के मालिक या कब्जा काश्त करने वाले किसान के नाम शुद्धकार खसरा (अाबयाना) दर्ज किया जा सकता है। वर्ष 2013-14 की शुद्धकार रिपोर्ट उसका व परिवार के अन्य सभी सदस्याें का नाम अंकित था। वर्ष 2018-19 की शुद्धकार प्रति में उसका व परिवार के अन्य सदस्याें का नाम हटाकर एकमात्र रविदत्त का नाम दर्शाया गया है। इस संबंध में पीड़ित काश्तकार ने कलेक्टर व जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता काे ज्ञापन देकर दाेषी पटवारियाें के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार पटवारी मारगेंद्र सिंह व राकेश सैनी ने मिलीभगत कर उसका नाम शुद्धकार रकबे से हटाया है। इससे वह सिंचाई सुविधा से वंचित हाे जाएगा।

{कलेक्टर और एसई से दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कृष्ण पूनियां ने कलेक्टर व सिंचाई विभाग के एसई काे ज्ञापन देकर शुद्धकार खसरा से नाम हटाने वाले दाेषी पटवारियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार शुद्धकार खसरा में जिस किसान का नाम हाेता है उससे ही सिंचाई विभाग आबयाना वसूल करता है। कब्जा काश्त हाेने के कारण उसका नाम शुद्धकार खसरा में दर्ज था, लेकिन सिंचाई विभाग के पटवारियाें ने मिलीभगत कर नाम हटा दिया। उसकाे सिंचाई सुविधा से भी वंचित करने व रविदत्त के नाम शुद्धकार खसरा दर्ज कर उसकाे भूमि का मालिक बनाने की साजिश रची जा रही है। पीड़ित किसान कृष्ण पूनियां ने बताया कि अगर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई ताे मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। सीएम संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।


करेंगे दाेषियों के खिलाफ कार्रवाई

बिना किसान काे सूचना दिए शुद्धकार खसरा से नाम हटाने का काेई प्रावधान नहीं है। 2 एसएसडब्ल्यू में शुद्धकार खसरा से नाम हटाने की जांच करवाई जाएगी। अगर पटवारी ने गलत तरीके से नाम काटा है ताे िनयमानुसार कार्रवाई करेंगे।
देवीसिंह बेनीवाल, एसई, जल संसाधन िवभाग, हनुमानगढ़
खबरें और भी हैं...