पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Patwaris Demanded Implementation Of The Agreement With The State Government Two Years Ago Memorandum Submitted To Cm In The Name Of Cm

पटवारियों ने की दो वर्ष पहले राज्य सरकार से हुआ समझौता लागू करने की मांग, सीएम के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हनुमानगढ़| राज्य सरकार के साथ 2 वर्ष पूर्व हुए समझौते को लागू करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को राजस्थान पटवार संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक चौ. विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। राजेंद्र निम्मीवाल ने बताया कि संगठन सदस्यों की ज्वलंत समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत गत 28 अप्रैल 2018 को राज्य सरकार के साथ समझौता हुआ था। इस समझौते को दो वर्ष बीत जाने के बाद भी लागू नहीं किए जाने से रोष है। ज्ञापन में पटवारियों की वेतन विसंगति में सुधार के लिए हुए समझौते की पालना में व पटवारी के कार्य की बहुआयामी राजस्व, प्रशाशनिक, तकनीकी, प्रकृति आदि के मद्देनजर ग्रेड पे 3600 या लेवल 10 करने,एसीपी योजना के तहत 9,18,27 के स्थान पर 7,14,21,28,32 की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदोन्नति का वेतनमान देने आदि के निस्तारण की मांग की है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर 22 मार्च को संगठन की महासमिति में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पारीक,उपशाखा अध्यक्ष सुभाष जांगिड़, विकास शर्मा,सतीश मुंजाल,वासुदेव, तरसेम सिंह बराड़ आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...