पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News Pcc Member39s Flakes Regarding Organizing Ramotsav Dharmayatra Are Viral On Social Media Getting Comments Scindia Mantra And Change Of Heart

रामोत्सव धर्मयात्रा के आयोजन को लेकर पीसीसी सदस्य के फ्लैक्स सोशल मीडिया पर वायरल, कमेंट मिल रहे-सिंधिया मंत्र और हृदय परिवर्तन तो नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल द्वारा रविवार 29 मार्च को कस्बे में निकाली जा रही विराट रामोत्सव धर्मयात्रा के प्रचार के लिए पीसीसी सदस्य विनोद गोठवाल के कस्बे मेंे लगाए जाने वाले फ्लैक्स लगने से पूर्व ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शनिवार को जहां गोठवाल के राजनैतिक विरोधी इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए इसे सिंधिया मंत्र की सुगबुगाहट और ह्रदय परिर्वतन जैसे स्लोगन देकर हवा देते रहे वहीं राजनीति से दूर रहने वाला आमजन भी इस मुद्दे के अलग अलग मायने निकालने में लगा रहा। इस संबंध में जब पीसीसी सदस्य विनोद गोठवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भगवान राम के मुद्दे को राजनीति से जोड़ने वाले लोग संकीर्ण राजनैतिक विचारधारा वाली राजनीति से जुड़े हो सकते हैं। परंतु उन्होंने यह फ्लैक्स दलगत राजनीति को दरकिनार करते हुए हिंदू राष्ट्र की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बनवाए हैं। वहीं बजरंग दल के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत नांदीवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि भगवान राम व उनसे जुड़ा मुद्दा किसी भी राजनैतिक दल का मुद्दा नहीं है। यह बात दीगर है कि विहिप व बजरंग दल की विचारधारा भाजपा से मिलती है परंतु इसका यह अर्थ निकालना गलत है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के 492वें साल के संघर्ष के बाद विराजित होने की खुशी मनाने का हक अन्य राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं को नहीं है।

खबरें और भी हैं...