- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Pension Revision Application Date Extended Till 31 May
पेंशन रिवीजन संबंधी आवेदन तिथि 31 मई तक बढ़ाई
हनुमानगढ़| सेवानिवृत कार्मिक के लिए राज्य सरकार ने पेंशन रिवीजन संबंधी आवेदन करने की तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। राजस्थान पैंशनर्स समाज के अध्यक्ष आरएल कक्कड़ ने बताया कि जिन पेंशनरों ने अभी तक पेंशन रिवीजन संबंधी आवेदन नहीं किए है वे तत्काल आवेदन कर दें ताकि उनकी पेंशन में बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने जिले के सभी उपशाखाओं के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के पेंशन रिवीजन के शेष रहे प्रकरणों के आवेदनों को निर्धारित अवधि तक कोष कार्यालय में जमा करने को कहा है। इसके साथ पदाधिकारियों को पेंशन रिवीजन संबंधी तिथि बढ़ने के प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक स्थलों से अनाउंसमेंट कराने को कहा गया है।