पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Photo On Social Media To Encourage Women Police Officers

महिला पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने को फोटो सोशल मीडिया पर डाले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हनुमानगढ़|महिला दिवस के मौके पर पहली बार जिला पुलिस की ओर से महिला पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके फोटो सहित विवरण सोशल मीडिया में वायरल किया गया। एसपी राशि डोगरा डूडी का मानना है कि अपराधों की रोकथाम के लिए सेवारत महिला पुलिस अधिकारियों से अन्य लोग भी प्रेरित हों इसलिए यह पहली बार किया गया। इसमें जंक्शन थाना की सब इंस्पेक्टर विशू वर्मा, टाउन थाना की एसआई संजू रानी, महिला थाना की एसआई रेणुबाला, एसआई रचना, संध्या बिश्नोई, एएसआई गायत्री एवं सुरेशिया चौकी प्रभारी इंद्रा देवी की फोटो सहित विवरण फेसबुक और वाट्सएप पर वायरल करते हुए महिला दिवस पर यह बताया गया कि यह महिला अधिकारी अपराधों की रोकथाम और आमजन की सहायता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
खबरें और भी हैं...