पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatsar News Rajasthan News Pickup And Jeep Collision Near Dhannasar One Dead

धन्नासर के पास पिकअप और जीप की टक्कर, एक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतसर|मेगा हाईवे पर धन्नासर के पास जीप व पिकअप की टक्कर में एक जने की मौत हो गई। पुलिस थाना मे रिपोर्ट दर्ज करवाते समय बंशीलाल पुत्र रामप्रताप जाट निवासी छिपावाली फाजिल्का ने बताया कि उसके साथ सुखदेव सिंह उर्फ काका सिंह निवासी खण्डुर मखु जिला फिरोजपुर जीप लेकर कोटा जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 2 बजे धन्नासर कैंची के पास मेगा हाईवे पर सामने से आ रही पिकअप के चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे जीप सवार दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को सरकारी अस्पताल रावतसर लाया गया, जहां सुखदेव सिंह उर्फ काका सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...