पिकअप और जीप की टक्कर, एक की मौत
रावतसर| मेगा हाईवे पर धन्नासर के पास जीप व पिकअप की टक्कर में एक जने की मौत हो गई। पुलिस थाना मे रिपोर्ट दर्ज करवाते समय बंशीलाल पुत्र रामप्रताप जाट निवासी छिपावाली फाजिल्का ने बताया कि उसके साथ सुखदेव सिंह उर्फ काका सिंह निवासी खण्डुर मखु जिला फिरोजपुर जीप लेकर कोटा जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 2 बजे धन्नासर कैंची के पास मेगा हाईवे पर सामने से आ रही पिकअप के चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी में टक्कर मार दी।