पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News Pledge To Make Beti Bachao Abhiyan Successful Signature Campaign Begins

बेटी बचाओ अभियान सफल बनाने की शपथ, हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीलीबंगा| राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत मनाए जा रहे शहरी समृद्धि उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष व ईओ ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने व योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने में सहयोग करने की शपथ ली। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा व ईओ पूजा शर्मा ने मिशन को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करते हुए सबसे पहले स्वयं हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पालिका के एईएन महावीर गोदारा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रभारी बाबूलाल बरोला सहित पालिका के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...