पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Racky By Day Mobile Phone Stolen By Night Arrested From Punjab

दिन में रैकी, रात में पाड़ लगा चोरी करता मोबाइल, पंजाब से िगरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}इस तरह आया पकड़ में

जंक्शन पुलिस ने शनिवार को छह लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपी िवंद्रसिंह उर्फ िबट्टू पुत्र रांझासिंह निवासी फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 13 मोबाइल भी बरामद किया है। जबकि पुलिस शेष मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है। सीआई धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि गत दिनों जंक्शन स्थित मोबाइल डॉट शॉप में अज्ञात चोर ने पाड़ लगाकर 26 मोबाइल चोरी कर ले गया था, जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपए बताई जा रही थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा नजर आया था। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग से एक टीम गठित की गई थी। टीम में आरोपी िवंद्रसिंह उर्फ िबट्टू को फाजिल्का से गिरफ्तार कर िलया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 13 मोबाइल भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने श्रीगंगानगर में भी एक मोबाइल की दुकान में चोरी करना कबूला है। शेष मोबाइल बरामद करने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीआई ने बताया कि आरोपी दिन में मोबाइल दुकान की रैकी करता था, इसके बाद रात को दीवार में पाड़ लगाकर चोरी कर लेता था। टीम में एएसआई नाथूलाल, हैड कांस्टेबल मनीष कुमार, महंगासिंह, कांस्टेबल मानसिंह व कृष्ण सिंह आदि शामिल थे।

आरोपी ने जो 26 मोबाइल चोरी किए थे, उसमें से एक मोबाइल पुराना था, जो रिपेयरिंग के लिए दुकान पर आया था। उसके अंदर सिम भी लगी हुई थी। आरोपी ने उस मोबाइल को एक बार अॉन किया था, जिससे आरोपी की लोकेशन ट्रेस हो गई। इसके बाद पुलिस आरोपी के ठिकाने पर पहुंच गई।
खबरें और भी हैं...