- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Rail Tracks Creak Army And Passenger Train Stopped One Hour Departed After Line Clearing After 1 Hour
रेल पटरी क्रेक, अार्मी और पैसेंजर ट्रेन को एक घंटे रोका, 1 घंटे बाद लाइन क्लियर होने के बाद किया रवाना
हनुमानगढ़|बारिश के साथ मौसम में ठंडक का असर जनजीवन के साथ रेलवे ट्रैक पर भी पड़ा है। मंगलवार सुबह जंक्शन में चूना फाटक पर ट्रैक क्रेक हो गया। इसकी सूचना गैंग मेन ने स्टेशन पर दी और स्टेशन से तुरंत ट्रैक पर आने वाली आर्मी ट्रेन और एक पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया गया। करीब एक घंटे में तकनीशियनों ने ट्रैक की मरम्मत की और उसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार नियमित जांच के दौरान रेलवे कर्मियों ने देखा कि चूना फाटक के पास पटरी क्रेक हो गई है। इस पर अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही आर्मी की ट्रेन और ट्रेन संख्या 04781 को करीब एक घंटे तक रोके रखा। रेलवे इंजीनियरों के मुताबिक यह क्रेक अचानक बढ़ने वाली ठंड के कारण आया है। रेलवे के तकनीशियनों ने इस टूटे ट्रैक की तुरंत मरम्मत कर दी। इसके अलावा पूरे ट्रैक का निरीक्षण भी किया जा रहा है, जिससे कहीं भी पटरी टूटी मिले या फिर किसी प्रकार का नुकसान हो तो उसे तुरंत सही करके ट्रेनों का आवागमन ठीक किया जा सके।
जंक्शन में बड़ा हादसा बचा