- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Rajasthan Patwar Union Submitted A Memorandum To The Collector Regarding 4 Point Demands
राजस्थान पटवार संघ ने 4 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
हनुमानगढ़| राजस्थान पटवार संघ हनुमानगढ़ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 4 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार पटवारियों की वेतन विसंगति सुधार के लिए पूर्व में हुए समझौतों की पालना, ग्रेड पे 3600 या पे लेवल 10 करने, एसीपी योजना के अंतर्गत 9, 18, 27 के स्थान पर 7, 14, 21, 28, 32 की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदोन्नति पद का वेतनमान देने, वर्ष 2019-20 की डीपीसी को शीघ्र करवाते हुए आगामी समय में नियमित डीपीसी के लिए समयबद्ध कार्यक्रम का आदेश सक्षम स्तर से जारी करने आदि मांगे की गई। राजस्थान पटवार संघ ने चेतावनी दी कि अगर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे 22 मार्च को आन्दोलन करेंगे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र कुमार निम्मीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र पारीक, विकास शर्मा, विशाल खत्री, विश्रुत बंसल, नरेंद्र धींगडा, अमरीश जाखड़, पवन उप्पल आदि मौजूद थे।