पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Rallies Were Taken Out 50 Candidates For Sarpanch In 12 Panchayats 5 Women And 7 Men Graduates

रैलियां निकाली, 12 पंचायतोंं में सरपंच के लिए 50 प्रत्याशी, 5 महिलाएं अाैर 7 पुरुष ग्रेजुएट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावला तहसील की 14 में 12 पंचायतों में रविवार को मतदान होना है। शुक्रवार शाम 5 बजे चुनावी प्रचार थमने से पहले रावलामंडी सहित सभी 12 पंचायतों में गांव की सरकार का मुखिया बनने के सपने देख रहे प्रत्याशियों ने रैलियां निकाली। 12 पंचायतों में सरपंच पद के लिए 50 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे बुजुर्ग 75 साल की महिला 22 आरजेडी, 68 साल की 2 केएलडी पंचायत में व 60 साल की 13 डीओएल में है। तीनों ही महिला प्रत्याशी साक्षर भी नहीं हैं। वहीं 12 पंचायतों में 12 प्रत्याशी स्नातक तक शिक्षित हैं। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। कई पंचायतों में पूर्व सरपंच भी मैदान में उतरे हैं। वहीं कुछ ने अपनी प|ी को सरपंच पद के लिए उतारा है। अनूपगढ़, सूरतगढ़ व घड़साना ब्लाॅक की 64 पंचातयाें में सरपंच व पंच के लिए 15 मार्च काे मतदान हाेना है।

8 पीएसडी बी (रावलामंडी सामान्य)- मतदाता 9787, सरपंच पद के उम्मीदवार 11, स्नातक 4, दो पूर्व सरपंच, सबसे बुजुर्ग 67 साल के पूर्व सरपंच भूपराम मंडा स्नातक, 60 साल के सरजीतसिंह बरोका पूर्व सरपंच हायर सैकेंडरी तक शिक्षित व ग्रेजुएट 24 साल की नीना भी मैदान में है।

2 केएलडी (365 हेड सामान्य)- मतदाता 4893, एक महिला सहित चार पुरूष सरपंच प्रत्याशी हैं। पूर्व सरपंच 68 साल की आशीदेवी तरड़ साक्षर यहां दो पुरूष 10वीं व एक पांचवीं तक शिक्षित हैं।

चक 17 केएनडी ए (खानूवाली)- महिला आरक्षित। मतदाता 4197, दो महिलाओं के बीच सीधा मुकाबला है।

चक 12 केएनडी- सामान्य। मतदाता 3224, दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। इनमें एक 12वीं व दूसरा 10वीं शिक्षित है।

चक 5 पीएसडी- एससी आरक्षित। मतदाता 2423, तीन प्रत्याशी मैदान में, इनमें एक स्नातक, एक 10वीं व एक साक्षर हैं।

चक 10 डीओएल- एससी आरक्षित। मतदाता 2866, प्रत्याशी 5, पंचायत में 57 साल की महिला साक्षर हैं। वहीं 34 साल के कृष्णलाल खुडिया स्नातक है। एक प्रत्याशी 10वीं तथा दो साक्षर हैं।

चक 7 केएनडी- सामान्य। मतदाता 3450, प्रत्याशी 5, दो प्रत्याशी साक्षर, एक स्नातक, एक 10वीं व एक 12वीं तक शिक्षित है।

चक 22 आरजेडी- एससी महिला आरक्षित। मतदाता 2970, प्रत्याशी 5 इनमें 75 साल की शांतिदेवी अशिक्षित, ममता रानी 10वीं, सोना 8वीं, रोशनीदेवी 5वीं, तक शिक्षित व मंजूदेवी साक्षर हैं।

चक 8 केएनडी- एससी महिला आरक्षित। मतदाता 2780, प्रत्याशी 4, कृषि उपज मंडी समिति रावला पूर्व अध्यक्ष शिवरीदेवी साक्षर, 21 साल की कविता 12वीं, सिंगारीदेवी साक्षर व इंद्रा नायक 8वीं शिक्षित है।

चक 13 डीओएल- महिला आरक्षित। मतदाता 2704, प्रत्याशी 6, इनमें 60 साल की गिरदावरीदेवी, जीतो बाई (55), वीना रानी (25), संतोष प|ी पूर्व सरपंच मनोहरलाल (48) साक्षर, शिम्पी (26) स्नातक व संतोष (30) 10वीं शिक्षित है।

ग्राम पंचायत 4 केपीडी- एससी आरक्षित। मतदाता 3524, प्रत्याशी 6, इनमें दोनों महिला प्रत्याशी 8वीं, दो स्नातक, एक आईटीआई व एक साक्षर है। यहां एक पूर्व सरपंच भी मैदान में हैं।

पंचायत 9 पीएसडी- एससी महिला आरक्षित। मतदाता 3645, प्रत्याशी 7, चार स्नातक, एक साक्षर, एक 9वीं व एक 8वीं शिक्षित है।

सूरतगढ़ ब्लाॅक 89 प्रत्याशी, इनमें 47 महिलाएं

सूरतगढ़| ब्लाॅक 18 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 47 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। ग्राम पंचायत भगवानगढ़ में सबसे अधिक 9 व ग्राम पंचायत ठेठार में 2 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यही वजह है कि सभी पंचायतों में 2 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने से चुनावी मुकाबला राेचक बना हुआ है। शाम काे प्रचार थमने से पहले पंचायताें में प्रत्याशियाें ने रैलियां निकाली।

घमंडिया, भगवानगढ़, उदयपुर गोदारान व जानकीदासवाला पंचायत संवेदनशील:: रिटर्निंग अधिकारी मनोजकुमार मीणा ने पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। इसमें रिटर्निंग अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि 4 पंचायतें घमंडिया, भगवानगढ़, उदयपुर गोदारान व जानकीदासवाला संवेदनशील चिन्हित की गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 12 पंचायतें ऐसी हैं जहां स्कूलाें में परीक्षा केंद्र व बूथ बने हुए हैं। सरपंच व पंच का चुनाव रविवार को होना है। जबकि सोमवार को उपसरपंच पद के लिए चुनाव होगा। सीबीईओ नरेश रिणवा को निर्देशित किया वे वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बूथों को चिन्हित करें। इसके लिए अटल सेवा केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। जहां जरूरत पड़ने पर उपसरपंच के लिए मतदान करवाया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...