- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Rawatsar Pensioner Society Honored Sarpanch Councilor
रावतसर: सरपंच-पार्षद का पेंशनर समाज ने किया सम्मान
रावतसर| पंचायत ढंढ़ेला में सरपंच पद पर निर्वाचित हजारी राम स्वामी व वार्ड 13 से उप चुनाव में निर्वाचित पार्षद मनीराम स्वामी का पेंशनर समाज ने सम्मान किया। बैठक में सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नंदराम भाटी ने शाखा को 11 हजार व सरपंच निर्वाचित होने वाले हजारी राम ने 21 सौ रुपए का सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर तीन नए आजीवन सदस्य भी बनाए बए। वहीं पेंशनर भवन में होली स्नेह मिलन मनाया गया। पेंशनर समाज उप शाखा अध्यक्ष भागीरथ किरोड़ीवाल ने प्री-2016 के तहत 7 वें वेतन आयोग में संशोधित पेंशन करवाने से संबंधित जानकारी दी। कोषाध्यक्ष रामेश्वरलाल सिहाग ने लेखा-जोखा पेश किया।