- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Report Of Five Day National Conference Held In Situ In Chennai
चेन्नई में सीटू के हुए पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट पेश की
हनुमानगढ़|जन शक्ति भवन टाउन में सीटू की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता सीटू जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह ने की। सीटू राज्य अध्यक्ष रविंद्र शुक्ला ने तमिलनाडु के चेन्नई में सीटू के 23 जनवरी 2020 से 27 जनवरी 2020 तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट पेश की। साथ ही 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर हनुमानगढ़ जिले के तमाम सीटू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ जंक्शन में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस मौके पर आम सभा होगी। बैठक में सीटू राज्य उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा, जसविंद्र सिंह, मुंशी सिंह, बहादुर सिंह चौहान, बसंत सिंह, मेजर सिंह, मलकीत सिंह, अमित कुमार, महेंद्र सिंह, राजकुमार, कृष्णलाल, इकबाल खान, मुकद्दर अली, वारिस अली मौजूद थे।