जनसमस्याओं संबंधी समीक्षा बैठक 17 को
हनुमानगढ़| पेयजल, विद्युत, मौसमी बीमारियों एवं विभिन्न विभागों की कार्य योजना सहित जनसमस्याओं को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक 17 मार्च को 3:30 बजे कलेक्ट्रेट में कलेक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में होगी। कलेक्ट्रेट विकास अनुभाग प्रभारी एवं एसडीएम कपिलकुमार यादव ने बताया कि बैठक एजेंडा नुसार 27 विभागों के विभिन्न प्रकरणों पर विचार विमर्श किया जाएगा।