पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Rs 25 Crore To Repair Mega Highway Nohar Chc Will Be Upgraded From 50 To 100 Beds

25 करोड़ रुपए से होगी मेगा हाईवे की मरम्मत नोहर सीएचसी 50 से 100 बैड में क्रमोन्नत होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बजट सत्र के समापन के दिन हनुमानगढ़ जिले के लिए भी कई घोषणाएं हुईं। इसमें मेगा हाईवे की रिपेयरिंग की घोषणा की गई। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के जरिए 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, थालड़का से हनुमानगढ़ होते हुए श्रीगंगानगर जिले तक मरम्मत का काम होगा। नोहर सीएचसी की क्रमोन्नति की घोषणा की है। यह 50 से 100 बैड में क्रमोन्नत होगा। वहीं बाल कृष्ण बिहाणी स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम बनेगा। वहीं नोहर और भादरा क्षेत्र में जर्जर सड़क के लिए भी सीएम ने बजट में घोषणा की है। विदित रहे कि वर्तमान में कई जगह मेगा हाईवे की हालत खस्ता है। इसकी रिपेयरिंग की जरूरत है। रिपेयरिंग होने से वाहन चालकों और यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें नहीं आएंगी। सफर कम समय में तय होने लगेगा। वहीं नोहर के अस्पताल में बैड संख्या बढ़ने से डाक्टर्स और स्टाफ बढ़ेगा। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा होगा। मरीजों को हनुमानगढ़ या अन्य अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा तो वहीं इंडोर स्टेडियम निर्माण से खेल प्रतिभाओं को तराशा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...