पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News Sampa Memorandum Seeking To Give Selected Salary Benefits

चयनित वेतन लाभ देने की मांग को लेकर साैंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोहर| राजस्थान पटवार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विधायक अमित चाचाण को देकर संघ के ज्ञापनो व मांगपत्र पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पटवार संघ के साथ 24 अप्रैल 2018 को हुए समझौते में करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में पटवारी की वेतन विसंगति सुधार हेतु पूर्व में हुये समझौते की पालना एवं पटवारी के कार्य की बहुआयामी राजस्व, प्रशासनिक, तकनीकी प्रकृति आदि के मध्यनजर ग्रेड पे 3600 या पे लेवल 10 करने, एसीपी योजना के अंतर्गत के 9,18, 27 के स्थान पर 7,14,21,28, 32 की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदाेन्नति एवं वेतनमान देने, वर्ष 2019-2020 की डीपीसी को शीघ्र करवाते हुए आगामी समय में नियमित डीपीसी हेतु समयबद्ध कार्यक्रम का आदेश सक्षम स्तर से जारी करने, संगठन के साथ पूर्व में हुये सभी समझौते एवं संगठन द्वारा समय-समय पर प्रेषित ज्ञापनों का निस्तारण किये जाने की मांग की गई है। इसके अलावा ज्ञापन में बताया गया है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र ही सरकार ने निर्णय नहीं लिया, ताे मजबूर होकर 22 मार्च को महासमिति का आयोजन कर आंदाेलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस मौके पर पटवार संघ के उपशाखा अध्यक्ष विनोद बिजारणियां, अभिषेक शर्मा, गोपाल तिवाड़ी, सत्यप्रकाश, रवि बसेर आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...