- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Scaffolded 3 Million Expensive Mobile Charii Case Caught An Ape
पाड़ लगा 3 लाख के महंगे मोबाइल चाेरी मामले में एक अाराेपी पकड़ा, अंडरग्राउंड केबल डाल रहे ठेकेदार ने की थी वारदात
करीब सवा माह पूर्व गाेल बाजार में अंबेडकर चाैक के निकट दुकान में पाड़ लगाकर चाेरी मामले में काेतवाली पुलिस ने एक अाराेपी काे पकड़ लिया है। यह गैंग पंजाब के फाजिल्का जिले की बताई गई है। गैंग के पास श्रीगंगानगर अाैर हनुमानगढ़ जिले में जियाे टेलीकाॅम की अंडरग्रांउड फाइबर लाइन डालने का ठेका है। अाराेपी के पास से चाेरी हुए माेबाइल में से एक फाेन भी बरामद कर लिया गया है। गैंग में अन्य अाराेपियाें के भी शामिल हाेने की अाशंका है। पुलिस अन्य अाराेपियाें काे भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। काेतवाल गजेंद्र जाेधा ने बताया कि 2 फरवरी की रात काे अंबेडकर चाैक के पास माेबाइल फाेन की दुकान की पीछे की दीवार में छेदकर 7 महंगे माेबाइल फाेन की चाेरी की गई थी। इसकी जांच एएसअाई लाल बहादुर काे दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पंजाब के फाजिल्का जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाणी हाकम सेतिया के निकट चांदमारी गांव निवासी हरनेकसिंह रायसिख पुत्र भगवानसिंह काे गिरफ्तार किया गया है। अाराेपी के पास से चाेरी किया गया महंगा माेबाइल फाेन भी बरामद कर लिया गया है। अाराेपी काे 10 मार्च काे गिरफ्तार किया गया था अाैर 11 मार्च काे अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया है। अन्य अाैर मुख्य अाराेपी की तलाश की जा रही है।
यूं दिया वारदात को अंजाम: रविवार की रात किसान भवन के अंदर से अाकर दुकान की दीवार में गेंती से निकाला था छेद, फिर हुई थी चाेरी
काेतवाल गजेंद्र जाेधा ने बताया कि 2 फरवरी काे रविवार के कारण बाजार बंद था। अाराेपी ने उसी रात किसान भवन के अंदर से हाेकर माेबाइल शाेरूम की दीवार में गेंती से छेद निकाला। इसके बाद अंदर पहुंचकर शाेरूम से करीब 3 लाख रुपए कीमत के 7 नए अाैर कई पुराने फाेन चाेरी कर लिए। इस दुकान की छत से पास ही की जनरल स्टाेर की दुकान की छत पर पहुंचकर सीढ़ियाें की मदद से दूसरी दुकान में पहुंुच गया। वहां से नाेटाें की मालाअाें से नाेट निकाल लिए अाैर जिस रास्ते अाया था, वहीं से गायब हाे गया था। घटना का पता अगली सुबह साेमवार काे दुकान का शटर खाेलने पर चला था।
फुटेज में अाराेपी का चेहरा साफ नहीं दिखा था, इस कारण पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया
जांच अधिकारी एएसअाई लालबहादुर ने बताया कि 2 फरवरी काे हुई इस चाेरी के पुलिस काे फुटेज मिले थे लेकिन उसमें अाराेपी का चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया था। इस कारण पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया। जांच करते करते सामने अाया कि चाेरी किए गए माेबाइल फाेन फाजिल्का जिले में सक्रिय हैं। इस पर फाेन में डाली गई सिमकार्ड अाैर माेबाइल फाेन के ईएमअाई नंबर की लाेकेशन लेते रहे। अाराेपी हरनेकसिंह रायसिख हाेली पर तीन-चार दिन की छुट्टी लेकर गांव अाया हुअा था। इस पर घुलंडी के दिन अाराेपी के गांव में दबिश दी। अाराेपी ने बताया कि वह जियाे की अंडरग्राउंड फाइबर लाइन डालने के काम में मजदूरी करता है। अाराेपी ने उक्त माेबाइल इसी काम के ठेकेदार अाराेपी के ही गांव निवासी बिंद्रसिंह पुत्र रांझासिंह रायसिख से अाधे दाम में खरीदा था। जांच अधिकारी ने बताया कि मुख्य अाराेपी की जानकारी सामने अा गई है। उसे भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
इसी गैंग ने हनुमानगढ़ जंक्शन में भी दुकान में पाड़ लगाकर की थी चाेरी
सीअाे सिटी इस्माइल खान ने बताया कि इस वारदात काे खाेलने के लिए एसपी हेमंत शर्मा के निर्देश पर काेतवाल के निर्देशन में एएसअाई लाल बहादुर, हवलदार विनाेद बिश्नाेई, कांस्टेबल मनफूलराम अाैर सीडीअार सेल से हवलदार संजय भार्गव व कांस्टेबल याेगेशकुमार की टीम गठित की गई थी। सीडीअार सेल ने चाेरी हुए माेबाइल फाेन के ईएमअाई नंबराें की लाेेकेशन पता करने में महत्वपूर्ण मदद की। इसी गैंग ने 28 फरवरी की रात काे हनुमानगढ़ जंक्शन में भी पाड़ लगाकर दुकान से चाेरी की थी। उस घटना के इस घटना के सीसी फुटेज अाैर वारदात करने के तरीके में समानता है।