- Hindi News
- National
- Tibbi News Rajasthan News Seminar Held In Village Sabuana Tips Given To Students For Success In Competitive Examinations
गांव साबुआना में हुआ सेमिनार, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिए टिप्स
गांव साबुआना में सेमिनार हुआ। इसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए। एक ही गांव के 9 नवचयनित वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत बनने पर सम्मान किया। गांव ने चल रहे स्वास्तिक क्लासेज के तत्वाधान में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि एपीसी डॉ सुरेंद्र पाल रॉयल, विशिष्ट अतिथि सरपंच बलजीत कौर, गुड़िया सरपंच इमरान खान, प्राध्यापक गोविंद सिंह, राकेश सिहाग, देवेंद्र कौर, गोपाल शर्मा, अशोक छापरवाल, प्रेमपाल आर्य, इंद्राज छापरवाल ने किया। नवचयनित के स्वागत में केक काटकर खुशी जाहिर की। स्वास्तिक क्लासेज के संचालक शास्त्री आत्माराम ने बताया कि इस बार हुई वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत परीक्षा में 39 का चयन हुआ है, जिसमें एक ही गांव साबुआना के 9 का चयन हुआ है। वहीं गत प्रतियोगी परीक्षा में भी 16 का चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि तृतीय, द्वितीय व प्रथम श्रेणी की संस्कृत विषय की प्रतियोगी परीक्षाओं में साबुआना गांव के करीब 150 राजकीय सेवारत है। साबुआना गांव के वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत में चयन होने पर केक काटकर खुशी जाहिर की। चयनित बलकार सिंह, हंसराज, मनोज कुमार, हरपाल सिंह, मोहन सिंह, सन्तोष, गुरमीत सिंह, हरद्वारी लाल, भोला सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।