पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Seven People Including 18 Thousand Cash Caught Gambling In Town Junction

टाउन-जंक्शन में सट्‌टा-जुआ खेलते 18 हजार नकदी सहित सात जनों को पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हनुमानगढ़|टाउन व जंक्शन पुलिस ने होली के दिन सट्‌टा व जुआ खेलते सात जनों को 18 हजार नकदी सहित गिरफ्तार किया। टाउन पुलिस के अनुसार अनिल कुमार पुत्र दलीप कुमार अग्रवाल, जसवीरसिंह पुत्र प्रीतम सिंह सिकलीगर निवासी वार्ड 34, रज्जाक खां पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी वार्ड 42 टाउन, राजकुमार उर्फ विजय पुत्र सेवाराम सिंधी वार्ड 26, दीपक पुत्र मोहनलाल सिंधी वार्ड 29, सतार खां पुत्र ताज मोहम्मद निवासी वार्ड 28 टाउन को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 12400 रुपए नकदी सहित गिरफ्तार किया। वहीं जंक्शन थाना के हैड कांस्टेबल मनीष कुमार ने तरसेम सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी जंक्शन को 5910 रुपए सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया।

टाउन व जंक्शन पुलिस की कार्रवाई
खबरें और भी हैं...