- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Sp Dogra Inspected The Junction Police Station And Directed The Disposal Of Pending Cases
एसपी डोगरा ने जंक्शन थाने का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए
जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने शनिवार को जंक्शन थाने का वार्षिक निरीक्षण और रिव्यू किया। इस दौरान एसपी ने थाना के जरूरी कागजातों व पंजियों की गहन छानबीन कर आवश्यक निर्देश दिए। जिसमें लंबित मामलों को यथाशीघ्र निपटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि शामिल है। उन्होंने थाने के कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय, हथियार माल खाना, माल खाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात सहित मेस का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चोरी के कई मामले पेंडिंग पाए गए जिन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने थाने में फरियाद लेकर आए महिलाओं और वृद्ध जनों पर विशेष ध्यान रखने की भी बात कही। एसपी ने कहा कि बाजारों में बराबर गश्ती करने की जरूरत है। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थानाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जंक्शन थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। वहीं छोटी-छोटी कमियों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए कड़ी नजर जरूरी है। कार्य में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध रोकथाम को लेकर रात्रि गश्ती नियमित करने, वाहन चेकिंग, बैंक व सार्वजनिक बैंकिंग संस्थानों की चेकिंग अनिवार्य रूप से किए जाने का आदेश दिया। फरार अपराधियों, वारंटियों, दागी व संदिग्ध की गिरफ्तारी पर जोर देते असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।