महिलाअों के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स की शुरुआत
भादरा| भादरा में शिवा कम्प्यूटर सेंटर पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क आरएस-सीआईटी कोर्स की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पार्षद मीनाक्षी शर्मा एवं पेंशनर्स समाज के प्रकाश चंद्र गुप्ता, फुलाराम राजेरा, शिवकुमार शर्मा ने कोर्स का शुभारंभ किया। पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि यह कोर्स महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सभी चयनित महिलाओं को नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स करवाया जाएगा। वर्तमान में 25 सीट बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं 10 सीट फाइनेंशियल एकाउंट्स की सीट पर नि:शुल्क कंप्यूटर सिखाया जाएगा। शिवा कंप्यूटर के संचालक पियूष गुप्ता ने बताया कि भादरा परिक्षेत्र की महिलाओं को आरएस-सीआईटी कोर्स नि:शुल्क प्रतिदिन दो घंटे सिखाया जाएगा। सेंटर में विद्यार्थियों को पीजीडीसीए, एमएससी, एमसीए, एमबीए, बीबीए, बीसीए कोर्स भी करवाए जाते हैं।