पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nohar News Rajasthan News State President Took Meeting Of Bjp Workers Called For Solidarity

प्रदेशाध्यक्ष ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, एकजुटता का किया आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नोहर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। यहां भाजपा नेता काशीराम गोदारा के निवास पर सतीश पूनिया का कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर काशीराम गोदारा ने सतीश पूनिया का बालाजी की प्रतिमा भेंट कर व राजस्थानी साफा स्वागत किया। सतीश पूनिया के नोहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढाेल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव व नगर निकाय के चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई, हरभजनसिंह बराड़, नरेन्द्र चौधरी, देहात अध्यक्ष कुलदीप सहु, सुभाष सोनी, श्रीकिशन सोनी, ओमप्रकाश सुथार, अदरिश गोरी, सरपंच प्रताप सहारण, रमेश बेनीवाल, मनीराम गढ़वाल, ओम बिजारणियां, वाचस्पति व्यास, राजेश कंकर, ओम बबुलानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके अलावा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का स्वागत किया गया। इस मौके पर एडवोकेट जसवंत आर्य, डॉ. दिलावर बेनीवाल, गंगाराम पंाडिया, छोटू सेवग, मोहन डाबी, ओम लालवानी, गजेन्द्र जोशी, विनोद गोल्याण, सुखदेव भीडासरा, दिनेश भाटी, मालाराम जोशी, अमित सांखी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...