- Hindi News
- National
- Nohar News Rajasthan News Students Learned The Advantages And Methods Of Modern Farming
विद्यार्थियों ने जाने आधुनिक खेती के तरीके और फायदे
कृषि विज्ञान केन्द्र नोहर के विद्यार्थियों ने गांव रामसरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किसानों के साथ कृषि प्रणाली गोष्ठी में हिस्सा लिया। गोष्ठी में पशुपालन, मुर्गीपालन, जैविक कृषि, एजोला लगाने तथा उसके उपयोग एवं फायदों के बारे में, बीजोपचार करने के लाभ, मृदा परीक्षण के लाभ, मिश्रित फसल प्रणाली, उच्च उत्पादन क्षमता वाले हाइब्रिड सीड का उपयोग, बागवानी में किन्नू, आम, अमरूद, जामुन आदि का फसल उत्पादन, सब्जी गाजर, मूली, आलू आदि को मुख्य फसल के साथ उगाकर अपनी आय में वृद्धि करने के बारे में बताया। किसानों को हाईटेक आधुनिक कृषि प्रणाली के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दी। किसानों को जैविक कृषि अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा जैविक कृषि की भविष्य में होने वाली संभावनाओं के बारे बताया। एजोला कल्चर लगाने, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि तथा इनसे होने वाले फायदों को वीडियो के माध्यम से दिखाया। किसानों से मृदा हेल्थ कार्ड बनवाने की अपील की। इस मौके पर सरपंच रियासत अली, रोहताश बिश्नोई, नबीशेर, मोहम्मद अली, मोहम्मद याकूब, केशाराम, जीतराम, सुरेश, मुकनाराम, हंसराज, मंगलाराम, हरिसिंह,नदीम, रामचंद्र आदि किसान मौजूद थे। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के विद्यार्थी अंकित सहारण, राकेश सिंह राठौड़, संजीव गोदारा, सुभाष ढाका, पवन सहू, रमेश पूनिया, अनुराधा गोदारा, माया सिहाग, पूनम खीचड़, सुषमा स्वामी, रचना बानियां, प्रियंका देव मौजूद थे ।
रामसरा में कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों के साथ किसान व ग्रामीण।