- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News Students Read On The Topic Of Dandi Yatra
विद्यार्थियों ने दांडी यात्रा विषय पर वाचन किया
संगरिया| दांडी यात्रा की 150वीं वर्षगाठ के अवसर पर केआर कॉन्वेंट स्कूल में सभा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नवमी व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने गांधी के द्वारा आयोजित दांडी यात्रा विषय पर वाचन किया गया। गांधी जीवन पर प्रकाश डाला। सभा में विद्यालय संचालक राजेश गोदारा ने तथा उपप्रधानाचार्य अमन शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और साथ ही बताया कि हमें सदा सत्य बोलना चाहिए।