पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News Swami Family Presented Water Cooler To The Organization

स्वामी परिवार ने संस्था को भेंट किया वाटर कूलर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोहर| जरूरतमंदों को भोजन एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवा कर हम अपनी मानवीय जिम्मेवारी का निर्वाह कर रहे हैं। किसी को देने वाले हम नहीं, ये प्रकृति का नियम है। संसार के किसी भी प्राणी को जितनी आवश्यकता होगी, वो मिलेगी। हम माध्यम जरूर बन सकते हैं। उक्त विचार सामाजिक कार्यकर्ता विजय स्वामी ने सवेरा सेवा संस्थान को वाटर कूलर समर्पित करते हुए कहे। स्वामी परिवार के पुष्पा स्वामी, संदीप स्वामी, अनिल स्वामी, पूनम स्वामी, रुचिका स्वामी ने निवाला प्रोजेक्ट सहित संस्था के सामाजिक एवं जीव मात्र कल्याणार्थ जारी अनेक प्रोजेक्टो की जानकारी ली। सवेरा के जगतपाल शर्मा ने बताया कि निवाला प्रोजेक्ट के तहत दो वर्ष से प्रतिदिन जरूरतमंदों हेतु रसोई तेयार की जाती, जो नागरिकों सहयोग से अनवरत जारी रहेगी। टीम सवेरा ने रसोई में जरूरतमंदों हेतु वाटर कूलर भेंट करने पर स्वामी परिवार का आभार प्रकट किया। इस मौके काशीराम सोनी, सुभाष पारीक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की हनुमानगढ़ जिला ब्रांड एंबेसडर सुष्मिता पारीक, सवेरियन रफीक चौहान, प्रेम वर्मा, गुरप्रीत चहल, बसंत भोजक, प्रेम सहु, मुरलीधर छींपा आदि माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...