लेखन प्रतियोगिता में तनिष्का विजेता
रावतसर| एनएसपी स्कूल में शुक्रवार को लेखन प्रतियोगिता हुई। छोटे बच्चों में आयोजित इस प्रतियोगिता का लक्ष्य बच्चों का उत्साह बढ़ाना था। प्रथम स्थान पर रही प्रथम कक्षा की तनिष्का चौधरी को विद्यालय के निदेशक अजय धमीजा व प्रधानाचार्य चेतराम नेहरा व अशोक गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अन्य बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चेतराम नेहरा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं कराने पर बच्चों में उत्साह व नई ऊर्जा का संचार होता है।