पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hanumangarh News Rajasthan News The Excitement Of Holi In Bhatner City The Youngsters Roaming In The Streets Danced On The Beat Of Chang

भटनेर नगरी में होली का उत्साह, गलियों में घूमती युवाओं की टोलियों ने चंग की थाप पर किया नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की उमंग और उल्लास का रंग गलियों में घूमती युवाओं की टोलियां चंग की थाप पर फाग गीतों की मस्ती में झूमते युवा, बुजुर्ग और बच्चे। रंगों के त्योहार होली पर शहर भर में यही नजारा मंगलवार को देखने को मिला। जिले में दो दिन तक होली का पारंपरिक त्यौहार उत्साह, उमंग जोश के साथ मनाया गया। सतरंगी रंगों के पर्व होली के दिन लोग रंगों में सराबोर नजर आए। दो दिवसीय होली का त्यौहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। रात्रि में होली दहन से पूर्व होली की पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह होली पर आकर्षक सजावट की गई। होलिका दहन में लोगों ने गेहूं की नई बालियों को होली आंच से सेंककर अच्छी उपज की प्रार्थना की। होलिका दहन के लिए शहर में कई स्थानों पर डीजे लगाकर युवाओं ने देर रात तक नृत्य किया। गांवों एवं कस्बों में चंग की थाप पर लोक नृत्य की धूम रही। लोगों ने होलिका दहन के साथ ही बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। लोगों ने धुलंडी पर सुबह से ही एक-दूसरे के घर पहुंचकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी। सुबह धुलंडी के दिन होली का सबाब अपने परवान पर था। कस्बे में रंगों में रंगी लोगों की टोलियां घूमती दिखाई। हर ओर रंग-ही-रंग छाया था। जिला मुख्यालय बस स्टैंड के पीछे लुखा कमेटी की ओर से सोमवार रात करीब सवा आठ बजे होलिका दहन किया गया। पंडित कालूराम शर्मा ने होलिका का पूजन करवाया। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन के पास भी होलिका दहन हुआ। वहीं जीएस नगर में कॉलोनी वासियों की ओर से होलिका दहन किया गया। अगले दिन डीजे पर नाचकर होली का पर्व मनाया गया। होलिका दहन पर पूजा अर्चना रमेश कुमार बागड़ी, कैलाश देवी ने करवाई।

धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं में फागोत्सव-स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

जंक्शन वार्ड 16 में होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। सद्भावना विकास समिति की ओर से होली उत्सव अपना घर वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों के साथ मनाया गया। झूलेलाल मंदिर, दुर्गा मंदिर, लोक बाबा रामदेव मंदिर, गांधीनगर, श्रीहनुमान मंदिर के पास होलिका दहन किया गया। श्रीनवदुर्गा युवा सेवा समिति, होलिका दहन रंगीला महोत्सव समिति, गोशाला समिति हनुमानगढ़ टाउन, फाटक गोशाला हनुमानगढ़ टाउन, जंक्शन की नई धान मंडी के श्रीनवदुर्गा मंदिर निर्माण समिति, जंक्शन अबोहर बाइपास स्थित गोशाला में होली समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष इंद्र हिसारिया ने पूजा अर्चना करवाई। जंक्शन के अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति की ओर से होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर धमाल मंडली की ओर से होली धमाल महोत्सव का समापन होलिका दहन से हुआ। होलिका दहन सेवा समिति की ओर से जंक्शन वार्ड 10 स्थित शीतला माता मंदिर के पास होलिका दहन कार्यक्रम हुआ।

त्योहार के अगले दिन पुलिस जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली


होली के त्योहार पर शहर की कानून व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहने वाले पुलिस कर्मियों ने बुधवार को जमकर होली मनाई। पुलिस लाइन से होली की शुरुआत हुई। पुलिस कर्मी होली के दिन हमेशा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर रहते हैं, इस कारण वे होली नहीं खेल पाते। अपने परिवार के साथ होली नहीं खेलने का पुलिस कर्मियों को हमेशा मलाल रहता है। इस कमी को दूर करने के लिए शहर में पुलिस जवान होली के अगले दिन यह त्योहार मनाते हैं। इस परम्परा को बनाए रखते हुए पुलिस जवानों ने बुधवार को पुलिस थानों में जमकर होली खेली। पुलिस जवानों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। सदर थाना एसएचओ लखवीर सिंह, एएसआई हीरालाल, प्रदीप कालवी, अनिल चौधरी, रामनारायण आदि मौजूद थे। इसके अलावा सदर अाैर टाउन थाने में हाेली मनाई।

कृष्ण-राधा संग होली

अपना घर वृद्धाश्रम

सदर थाना
खबरें और भी हैं...