- Hindi News
- National
- Bhadra News Rajasthan News The Foundation Stone Of The Hall For The Tempo Stand Outside The Town Bus Stand
टाउन बस स्टैंड के बाहर टैंपो स्टैंड के लिए हॉल का शिलान्यास
हनुमानगढ़| टाउन बस स्टैंड के बाहर टैंपो स्टैंड पर यात्रियों व चालकों के बैठने के लिए हाल का शिलान्यास शनिवार को नगरपरिषद सभापति गणेश राज बसंल, उपसभापति अनिल खीचड़, आयुक्त शैलेंद्र गोदारा, पार्षद शेर सिंह, बाबू पारीक, अधिशाषी अभियंता सुभाष बंसल, सहायक अभियंता बंतासिंह, जेईएन मोहनलाल, विनोद पचार, सुपरवाइजर जीवन सिंह आदि ने किया। आयुक्त ने बताया यह हाल 78 गुणा 18 साईज का बनेगा। साथ ही शौचालय व बैठने के लिए बैच बनेंगे। ऊपर भी दो कमरे, बरामदा सहित बाथ रूम बनाए जाएंगे। इस पर 27 लाख रुपए कि लागत आएगी। इस मौके पर टैंपो यूनियन के प्रधान जगदीश सौरगर, चंद्रप्रकाश जैन, शिवकुमार, जगजीतसिंह, राम, राजू, हरीश, तुलसी, सिकंदर आदि ने मौजूद थे।