- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News The Program Will Begin On The Anniversary Of Dandi Yatra From Today Prabhat Pheri Will Come Out
दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कार्यक्रमों का आगाज आज से, प्रभात फेरी निकलेगी
हनुमानगढ़|राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर गुरुवार को जिले में ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित होंगी। कलेक्टर जाकिर हुसैन ने 12 से 18 मार्च तक होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट में बुधवार को बैठक ली। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 12 मार्च को पहले दिन सभी ब्लॉक पर प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा और उद्घाटन होंगे। 13 मार्च को दूसरे दिन गांधी भजन, देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन, 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, 15 मार्च को चित्रकला प्रतियोगिता व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को निबंध प्रतियोगिता व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 17 मार्च को भाषण, काव्य व कविता प्रतियोगिता और 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित प्रतियोगिता एवं सेमीनार का आयोजन होगा। इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला संयोजक श्रवण तंवर, सह संयोजक तरुण विजय, सुरेन्द्र दादरी, मनोज सैनी, विजय सिंह चौहान आदि मौजूद थे।