- Hindi News
- National
- Hanumangarh News Rajasthan News The Victim Pleaded With The Cm To Apprehend The Accused Who Attacked The Blind Person
अंधे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने को लेकर पीडि़ता ने सीएम से लगाई गुहार
कोर्ट ने इन बिंदुओं पर जांच का दिया आदेश
अंधे व्यक्ति पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीडि़ता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़ित की प|ी मूर्ति देवी ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि 29 जून 2019 को मामला दर्ज करवाया था कि उसका पति प्रदीप कुमार ब्लाइंड हैं और घर पर थे। रात को कोई अज्ञात व्यक्ति आए और उसके पति पर जानलेवा हमला कर िदया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस ने जांच के बाद मामले में एफआर लगा दी लेकिन कोर्ट के आदेश पर एक बार फिर से मामले की जांच शुरू हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। पहले भी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई थी लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था। अब कोर्ट ने जिन बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया है। उन बिंदुओं बर पुन: जांच करवाई जाएगी।
1. कोर्ट ने जंक्शन पुलिस को रणवीर भादू, वीरेंद्र भादू, विक्रम भादू व सुशीला भादू से पुन: अनुसंधान किया जाए।
2. सभी स्थानों से सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फुटेज एकत्रित करके शीघ्र कोर्ट में रिपोर्ट पेश करें।