पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pilibanga News Rajasthan News Thieves Increasing In Jakhandwali Area No Clue Farmers Surrounded Police Post

जाखड़ांवाली क्षेत्र में बढ़ रही चोरियां, नहीं लग रहा सुराग, किसानों ने पुलिस चौकी का घेराव किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला नहीं रुक रहा। इससे किसानों में रोष है। इसी विरोध में चक 6 बीएचएम सरपंच रोशनलाल छाछिया, चौहिलांवाली सरपंचपति देवकरण मेघवाल, अनिल गोदारा के नेतृत्व में किसानों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। चौकी प्रभारी एएसआई मातू सिंह को ज्ञापन सौंप कर तीन दिन में कार्रवाई नहीं करने पर चौकी का फिर से घेराव करने की चेतावनी दी।

किसानों ने बताया कि शुक्रवार रात को चौहिलांवाली निवासी भूप पुत्र नानूराम भादू का चक 13 एमडब्ल्यूएम पंचायत चक 6 बीएचएम केे खेत में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर ट्यूबवैल का सामान चोरी कर भागने की फिराक में थे कि किसान के पड़ोसी हंसराज कासनिया ने किसान एवं आस-पास के किसानों को सूचना देकर चोरों को घेर लिया, जिससे चोर बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। इससे किसानों ने बाइक और सामान को मौके पर पकड़ लिया। इससे लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में पुलिस के प्रति रोष फैल गया। किसान ने पीलीबंगा थाने में पेश होकर मामला दर्ज करवाया, जिससे पुलिस ने मामला दर्ज कर चौकी प्रभारी एएसआई मातू सिंह को जांच सौंपी है। अनिल गोदारा ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से लगातार चोरी हो रही है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। अगर अब भी पता नहीं लगा पाई तो तीन दिन बाद चौकी का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर सैकड़ों किसान महेंद्र, इन्द्रसैन, राजू, अनिल गोदारा, देवकरण भूंकल, गोरधन भादू, भूपराम, सुशील गोदारा, बलराम सहित कई लौग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...