- Hindi News
- National
- Pilibanga News Rajasthan News Three People Beaten To Death In Village Rampura Murder Case Registered
गांव रामपुरा में तीन लोगों ने अधेड़ को पीट-पीट कर मारा, हत्या का केस दर्ज
क्षेत्र के गांव रामपुरा में एक अधेड़ की हत्या कर देने के आरोप में थाने में तीन जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। अनुसंधान अधिकारी सीआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि जगदीश सिंह पुत्र दाता सिंह जाति जटसिख निवासी ढाणी चक 25 पीबीएन हाल निवासी सूरतगढ़ ने रिपोर्ट दी कि सुरेश(45) पुत्र ईश्वरी सिंह जाति बिहारी राजपूत निवासी यूपी हाल निवासी रामपुरा विगत 4 वर्षों से उसकी कृषि भूमि पर काश्त का कार्य करता था। विगत 11 मार्च की शाम को किसी वक्त रामपुरा निवासी लखविंद्र, राजेंद्र व गगन साहनी उसे रास्ते से उठाकर रामपुरा ले आए। जहां उसकी निर्ममता से पिटाई की। सूचना मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक सुरेश अविवाहित था। जो करीब 20 वर्षों से रामपुरा में ही रह रहा था और विगत 4 वर्षों से जगदीश सिंह के यहां नौकरी कर रहा था। जांच के दौरान आरोपियों की धरपकड़ कर उनसे हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए जगदीश सिंह के सुपुर्द कर दिया गया है।